रामपुर के थाना क्षेत्र में मिलक विचोला के पास बाइक से जा रहे भाई बहन को बदमाशों ने रोक कर भाई के सामने बहन से किया बलात्कार विरोध करने पर भाई पर चाकू से किया वार साथ ही फायर भी झोंका। घटना की सूचना मिलने पर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने पीड़ितो को अस्पताल भेजवाया. पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जाँच कर रही है.
घटना के सम्बन्ध में पीड़ित लड़की के भाई ने बताया की पीडिता अपने भाई के साथ रामपुर से दवाई लेकर अपने गांव किशनपुर थाना भोट जा रहा था कि तभी मिलक बिचौला के पास 4 लोगों ने उसकी बाइक में डंडा डाल कर गिरा दिया और दोनों को खदेड़कर गन्ने के खेत में ले गये जहां चार बदमाशों ने लड़की के भाई के सामने लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया, विरोध करने पर भाई की चाकू मारा और फायर झोका। घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश मौके से फरार हो गए किसी तरह पीडिता और उसका भाई खेत से निकलकर सड़क पर पहुंचे पीड़ितों ने राहगीर की मदद से पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दिया जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद पीड़ितों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से बातचीत की जिसके बाद मीडिया को बताया कि थाना भोट क्षेत्र में शाम के समय सूचना मिलने पर के लगभग 7:30 – 8:00 बजे एक लड़की और उसका भाई जा रहे थे जिसमें लड़की के साथ बलात्कार कर लिया गया है पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया है दोनों से बातचीत हुई है बातचीत में जो तहरीर दी गई उनके द्वारा उसमें उन्होंने दो साले और एक अपने ही गांव के युवक का नाम बताया है अभी मेडिकल कराया जा रहा है उस घटना की जानकारी कर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसमें इस युवक की पत्नी ने एक मुकदमा लिखवाया हुआ है 4 महीने पहले महिला थाने में जिसमें कि दहेज प्रताड़ना और गैंगरेप की तहरीर दी गई थी धाराओं में मुकदमा दर्ज है वह मुकदमा इस युवक के माता पिता इसके तीन भाई और एक बहन के खिलाफ लिखा गया था उसमें अभी हाल ही में पिछले 28 तारीख में कोर्ट के मीडिएशन में तारीख भी थी और अगली तारीख 6 तारीख थी जिस में इन्हें जाना था प्रकाश में आया है संबंध में इसने अपने 2 सालों के और अपने गांव के एक युवक और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस अभी साक्ष्य संकलन कर रही है मेडिकल करवाया गया इनका इसमें अभी साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…