गोपाल गुप्ता.
नौबतपुर : नौबतपुर थाने के बलियावन में बुधवार की शाम चार बजे के आसपास शौच के लिए गांव के बहियार में गयी 35 वर्षीया महिला को अकेला पाकर उसी गांव के एक मनचले ने दुष्कर्म का प्रयास किया. दुष्कर्म में असफल रहने पर उसने महिला के अदरुनी भाग में रॉड घुसेड़ दिया. इसके बाद जख्मी महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी. परिजन जख्मी महिला को लेकर थाना आये, जहां से पुलिस ने उसे रेफरल अस्पताल भेजा. अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद महिला को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपित युवक धीरज पासवान को गिरफ्तार कर लिया.
मामले की जांच करने डीएसपी नौबतपुर पहुंचे
घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गयी है. फुलवारीशरीफ के डीएसपी रमाकांत प्रसाद नौबतपुर पहुंचे और थाने में गिरफ्तार आरोपित से सख्ती से पूछताछ की. उन्होंने थानाध्यक्ष प्रेमराज चौहान से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…