अंजनी राय.
बलिया ।। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई 15 वर्षीय किशोरी से चचेरे भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनोद चौहान को हिरासत में ले लिया है। किशोरी शाम को खेतों की तरफ शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच मुर्गी फार्म पर पहले से घात लगाकर बैठे चचेरे भाई ने किशोरी की बांह को पकड़ लिया। इसके बाद उसे खींच कर अंदर ले जाने लगा। इसका विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। किशोरी के चिल्लाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। किसी तरह वहां से भागकर किशोरी अपने घर पहुंच गई। इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिजनों ने घटना की जानकारी डायल-100 पर देते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी। खबर पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…