Categories: Crime

घास काटने गई महिला के साथ दुष्कर्म

जावेद अंसारी. रुदौली(फैजाबाद)
खेत में मवेशियो के घास काटने गई महिला को अकेला पाकर पडोसी गांव के युवक ने जबर्दस्ती दुष्कर्म किया।महिला द्वारा शोर मचाये जाने पर जब उसका पुत्र व् देवर मौके पर पहुचे तो युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के नैपुरा मजरे संडरी गांव की रामावती पत्नी जसवंत ने रूदौली कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह शाम छः बजे जानवरो के लिए घास काटकर घर आ रही थी तभी अचानक पड़ोसी गांव मुटौली मजरे अख्तियारपुर निवासी मंगल पुत्र बहादुर ने पकड़ कर धान के खेत में खींच लिया और जबर्दस्ती दुराचार किया।शोर मचाने पर पुत्र संदीप व् देवर सरोधे के आ जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।महिला ने रूदौली कोतवाली पहुँचकर तहरीर दी है।अभी तक युवक की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts