अज़हान आलम
घोसी (मऊ) स्थानीय नगर के मधुबन मोड़ स्थित पुराने डाक घर के पास आमने सामने मोटर साइकिल एवं ट्रक में हुई भिंड़त। जिसमें मोटर साइकिल सवार के पिछले हिस्से पर ट्रक का पिछला पहिया ऊपर चढ़ा गया। जिसकी वजह से उस मोटर साइकिल सवार युवक की हालत गम्भीर बनी हुयी है।
नगर के मधुबन मोड़ के स्थित पुराने डाकघर के पास सदरे आलम पुत्र एहशान (22 वर्ष) निवासी बड़ागाँव एवं मुहम्मद सुहेल पुत्र रमज़ान (12वर्ष )दोनों युवक मधुबन मोड़ से सब्ज़ी ले कर अपने घर की तरफ जा रहे थे कि पुराने डाक घर के पास दोहरीघाट की तरफ से आरही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने साइट से टक्कर मार दी जिस में दोनों युवक गीर गए साथ ही सुहैल पुत्र रमज़ान के निचले हिस्से पर ट्रक का पिछला पहिया चढ़ गया।स्थनीय लोगो ने। 108 डायल एम्बुलेंस पर काल किया लेकिन दुर्घटना के। 20 मिनट बीतने के बाद भी एम्बुलेंस मौके पर नही पहुँच सकी।इतने में ही व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजीव कुमार रस्तोगी ने अपने चार पहिया वाहन से घायल मुहम्मद सुहैल एवं सदरे आलम को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घोसी प्राथमिक उपचार हेतु ले गए।जहाँ डॉक्टरों ने दोनों की हालत गम्भीर देखते हुये जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया तो वही जिला अस्पताल में सदरे आलम का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने मोहम्मद सुहैल की हालत गम्भीर होने की वजह से वाराणसी के रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान देर शाम मोहम्मद सुहैल की मृत्यु हो गयी । कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…