घोसी (मऊ)। नगर के बड़ागांव पूर्वी शिव मंदिर स्थित मानसरोवर पोखरे पर छठ के अवसर पर आकर्षक सजावट एवं बेहतरीन इंतजाम करने के लिए पोखरा कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने पोखरा को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने वाले पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि स्वर्गीय पन्नालाल जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के निः स्वार्थ सेवा की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक मुन्ना प्रसाद गुप्ता एवं प्रमुख व्यवसाय नेता व समाज सेवी जवाहिर गुप्ता ने कमेटी के पदाधिकारियों को सदस्य राजकिशन रज्जू, हरिकेश यादव, अशोक कुमार मुन्ना वर्मा, कृपा गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता आदि को अंग वस्त्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश जायसवाल, एडवोकेट अनिल कुमार मिश्र, रामवृक्ष प्रसाद, डॉ राज देव, अंजनी कुमार गुप्ता एडवोकेट, अनिरुद्ध सिंह, जगदीश यादव, डॉक्टर हरिश्चंद्र, प्रेम चौरसिया, जयप्रकाश सिंह, डॉक्टर जयशंकर प्रसाद, देवन्त, बबलू गुप्ता, नवनीत चौरसिया, अशोक गुप्ता, मोती गुप्ता आदि रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…