राहुल गांधी का ट्विटर पर अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त कटाक्ष कर रहे हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल पर होते रहते हैं. उनका दिया हुआ हर एक बयान ट्रोल हो जाता है फिर चाहे बात किसी गंभीर मुद्दे की ही क्यों न हो. लेकिन हाल ही में राहुल गांधी का ट्विटर पर अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त कटाक्ष कर रहे हैं. इसकी शुरुआत गुजरात में पीएम मोदी के कामकाज पर सवाल उठाने से हुई है.
अपने एक ट्वीट में राहुल ने कहा, ‘मोदीजी, आपकी पार्टी 22 साल से यहां सरकार में है और अब आप कहते हैं कि 2022 तक आप गुजरात से ग़रीबी मिटा देंगे. मैं अब आपको उनकी अगली लाइन बताता हूं, 2025 तक मोदीजी गुजरात के हर व्यक्ति को चांद पर जाने के लिए रॉकेट देंगे.’
अगले ट्वीट में राहुल ने कहा, ‘2028 में मोदीजी गुजरात के हर व्यक्ति को चांद पर एक घर देंगे और 2030 में मोदीजी चांद को धरती पर ले आएंगे.’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…