संजय राय.
बलिया. दुबहड़। स्थानीय थानान्तर्गत बसरिका पुर चट्टी पर रविवार की सुबह ट्रक के चपेट में आने से एक बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुँचीं दुबहड़ पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम भावों पुर थाना सारण बिहार निवासी अजीत सिंह पुत्र जीतेन्द्र सिंह मोटर साइकिल से सारण छपरा की तरफ जा रहे थे कि बैरिया के तरफ़ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पिछले पहिया से रौंद दिया। अजीत सिंह वहीं पर गिरकर तड़फड़ाने लगे। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचवाए। जिला अस्पताल ले जाते समय युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। इधर पुलिस द्वारा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की पहचान उसके पाकेट में रखे पहचान पत्र के आधार पर की गई। पुलिस द्वारा घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…