सिकंदरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरीद गाँव निवासी मिर्जापुर के घोरावल थाने में तैनात सिपाही पति राम यादव (52) की ड्यूटी के दौरान रविवार की दोपहर 11 बजे बाइक से एक अन्य सिपाही के साथ कहीं जाते समय सामने से ट्रक से धक्का मार देने से दोनों गंभूर रूप से घायल हो गए ।घायल अवस्था पर मौके पर जुटे लोगो ने दोनों को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल पहुचाया जहाँ इलाज के दौरान पतिराम की मृत्यु हो गई|मृत्यु का समाचार उनके गांव खरीद पहुंचने पर परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया।जिस समय पतिराम के मृत्यु का समाचार गाँव पंहुचा उस समय पतिराम की पत्नी कमलावती देवी गांव पर छठ पूजा मनाकर घोरावल जाने के लिए बेल्थारारोड रेलवे स्टेशन जा ट्रेन की प्रतीक्षा कर रह थी |पतिराम के दो पुत्र सत्यपाल (23), शिवपाल (20) व दो पुत्रियां प्रियंका (27) अनीता (25) हैं।जिसमे बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है जबकि दो पुत्र तथा एक पुत्री अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे है|इस प्रकार पति की असमय मृत्यु का समाचार सुनकर परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा. वही पड़ोसियों और रिश्तेदारों का संतावना देने वालो का ताँता लगा हुआ था.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…