दुर्घटनाओ व मौतो का प्रयाय बन चुका ठूठीबारी बरगदवा रोड के ठूठीबारी चौराहे ने एक और जान ले ली. इस बार मौत ने शिकार बनाया 40 वर्ष के मोहन पुत्र त्रियुगी निवासी अराजी बैरिया को, और शिकारी बनाया नौतनवा-ठूटीबारी रूट पर चलने वाली दीपक गिरी की प्राइबेट बस को. अराजी बैरिया निवासी मोहन लकडी के सहारा लेकर चलते थे, आज दोपहर 3.बजे के लगभग किसी काम से ठूठीबारी चौराहे पर आये हुए थे. नौतनवा से ठूठीबारी के लिये चली दीपक गिरी की बस UP55T 0704 बस अपने आखीरी स्टाप ठूठीबारी चौराहे पर पहुची ही थी कि किसी कारण वश सड़क पार कर रहे मोहन पर बस चढ गयी और मौके पर ही मोहन की मौत हो गयी|
प्रत्यक्षदर्शिवो के अनुसार बस की गति भी बहुत ज्यादा नही थी, होसकता है कि भीड़ की वजह से ड्राइबर का ध्यान भटक गया होगा| दुर्घटना के बाद चौराहे पर मौजूद भीड़ इकट्ठी हो गयी और पुलिस व परिजनो को सुचित कर दिया| मौके पर मौजूद परिजनो का रोकर बुरा हाल था, इकट्ठा आक्रोशित भीड़ को पुलिस ने समझा बुझा कर शान्त किया| और शव को कब्जे मे ले लिया|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…