लखीमपुर (खीरी) जिले के निघासन क्षेत्र में दो बाइको के आपस में टकराने पर एक बड़ा हादसा हो गया बाइकों की भिंडत इतनी तेजी थी की जिसमें तीन की मौके पर मौत हो गयी और पाँच गंभीर रूप से घायल हो गये । हादसा क्षेत्र के निघासन क्षेत्र के सलीमाबाद के पास हुआ है। हादसे में बच्चे समेत पांच लोगों की घायल होने की खबर भी सामने आ रही है मौके पर पहुंची यूपी 100 ने घायलों को गाड़ी में लादकर सीएचसी पहुंचाया जहाँ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।परंतु बच्ची समेत दो की हालत गंभीर बनीं हुई है।
जनपद पीलीभीत के गोपालपुर पूरनपुर निवासी सुनील ने बताया कि पत्नी निशा को एक बाइक पर व दूसरी बाइक पर मौसेरे भाई राजपाल (32 ) उसकी पत्नी वंदना (30) निवासी मुडिया व अपने ससुर रामदास (55 ) निवासी मूडा गालिब के साथ थानाक्षेत्र के गांव त्रिकौलिया निवासी रामचंद्र के घर रिश्तेदारी में रविवार को बाइक से आए थे। सोमवार सभी अपने घर के लिए रवाना हुए। पलिया से निघासन की ओर दूसरी बाइक तेज रफ्तार से आ रही थी। सलीमाबाद के पास दोनों बाइक आमने- सामने भिड़ गई परंतु उसमें एक बाइक पर सवार राजपाल, रामदास की मौके पर मौत हो गई। राजपाल की पत्नी वंदना गंभीर रूप से घायल हो गई।पलिया की ओर से आ रही बाइक पर सवार पुनीत 28, निवासी पचपेंडी, सुनीता पत्नी कमल किशोर 35, सात वर्षीय वर्षीय कीर्ति पुत्री कमल किशोर, पांच वर्षीय अंकुल पुत्र कमल किशोर निवासी पचपेंडी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे सुनील की बाइक भी टकरा गई, जिससे उसकी पत्नी निशा 26 भी घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची यूपी डायल 100 पीआरबी 2896 ने किसी तरह से घायलों को गाड़ी से लेकर सीएचसी पहुंची। अन्य घायलों को एंबूलेंस से बाद में लाया गया। वहां पर डाक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया। एसओ अजय यादव ने बताया कि थानाक्षेत्र के पचपेडी में कमल किशोर के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा
रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…