अम्बेडकरनगर। अकबरपुर समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक की अध्यक्षता कैलाशनाथ ने किया । संचालन विधान सभा महासचिव मो0 सन्नू ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि 31 अक्टूबर को लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लौहपुरूष स्वतंन्त्रता संग्राम सेनानी सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती समारोह ऐतिहासिक रूप देना है।उन्होने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जयन्ती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने का आहवाहन करते हुए अकबरपुर विधानसभा से 10 हजार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज कराने की पुरजोर अपील की । सभी बड़े नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को संगठित रूप से हर ग्राम पंचायतों में लग जाने के लिए अपील की । भाजपा पर वार करते हुए कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश की दोनो सरकारे अपने उद्धेश्य से विफल है । आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा। बैठक में विधान चन्द्र चैधरी, उत्तम चैधरी, अतुल वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, सुरजीत वर्मा,जुग्गी सिंह राम उजागिर वर्मा,चन्द्रिका यादव, जगदम्बा यादव, राजेश यादव मेंहदी हसन कुरैशी, सिराजुददीन करैशी, राम अचल मौर्या काशीराम वर्मा , कृपाशंकर वर्मा बलराम पाल, राम चरन प्रजापति सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…