जावेद अंसारी
अखिलेश यादव के पूरी तरह से पार्टी की बागडोर अपने हाथ में लेने के बाद समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव में धमाल करने के इरादे से उतरेगी। पार्टी ने इसकी तैयारी कर ली है। एक नवंबर को समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव की तैयारी में लगता है पहले से ही थी। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव के लिए एक नवंबर को पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। इसमें महापौर के साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सभासद भी हैं।
अखिलेश ने कहा हम प्रत्याशियों का चयन कर रहे है, जल्द उम्मीदवार घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लोकल मुद्दे होते है और ये बहुत ही गंभीर चुनाव है। अखिलेश यादव ने कहा कि एक नवंबर तक सभी प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी हो जायेगी। अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय में भाजपा, बसपा तथा कांग्रेस के नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद सभी की नजर निकाय चुनाव पर आकर टिक गयी है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव में मुख्य लड़ाई भाजपा से मान रही है। वह इसी तैयारी में लगी है और भाजपा के नेताओं को तोडऩे में भी लगी है।
समाजवादी पार्टी ने आज भाजपा को झटका दिया है। पार्टी ने भाजपा के गोरखपुर के नेताओं को अपने दल में शामिल कराया है। अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान गोरखपुर से भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के पूर्व प्रत्याशी अरविंद मिश्रा सपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही आज विभिन्न दलों से आये 13 अन्य नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में लग गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…