Categories: Kanpur

पुलिस की चूक से कानपुर में हुआ बवाल : सतीश महाना

मनीष गुप्ता.

कानपुर, 02 अक्टूबर । जनपद में रावतपुर व जूही इलाके में दो समुदायों की बीच हुई हिसंक झड़प के पीछे निश्चित तौर पर पुलिस की भारी चूक है। पुलिस की रणनीति पूरी तरह से फेल साबित हुई है। पुलिस अफसरों की लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। यह बात गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित मैराथन की शुरूआत करने पहुंचे ओद्यौगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कही।

उन्होंने साफ कहा, रावतपुर व जूही में जुलूस निकालने के दौरान पुलिस फोर्स मुस्तैद नहीं था। इसके चलते ही माहौल बिगड़ गये। त्योहारों को लेकर बनाई गई पुलिस प्रशासन की रणनीति में पीस कमेटियों व सामाजिक संगठनों के साथ हुई बैठकों का नतीजा जनपद में हुए बवाल के बाद नगण्य साबित हुई। बवाल करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री स्वयं नजर बनाये हुए है। पुलिस के फेल सिस्टम में कहां और किन-किन अफसरों से चूक हुई, इसका पूरा ब्योरा मुख्यमंत्री ने मांगा है। चूक करने वालों पर जल्द कार्यवाही सम्भव है।

pnn24.in

Recent Posts