नगर भाटपार रानी मे अतिक्रमण हटवाते समय उपजिलाधिकारी रामकेश यादव बुरी तरह से घायल। अतिक्रमण हटा रहे जी सी बी अचानक बैक होते ही उसके पीछे खड़े SDM चपेट में आ गये और उसी में दब गये जिन्हे वहाँ उपस्थित स्टाफ और लोगों ने निकाल कर तत्काल देवरिया के लिए भेज दिया।
आज सुबह से ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत इसकी शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय के सामने से हुई सभी के घर के सामने नाली के उपर और कटरैन आदि का छज्जा निकालने वालो के उपर कार्यवाही की जा रही है । घटना शकील पुत्र भोला मुहम्मद का अतिक्रमण हटाते समय घटित हुआ । समाचार लिखते समय तक अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया चालू थी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी भाटपार रानी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा है । अतिक्रमण हटवाते समय प्रशासन के उपर यह आरोप लगाया है कि बिना सिमांकन किए बिना अतिक्रमण जबरन हटवाया जा रहा है । पुलिस-प्रशासन एवं लोगों के बीच तु तु मै मै नोक झोक थक्का मुक्की नारेबाजी लगाने की भी सूचना मिली है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…