बलिया।। दोकटी थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में एक विवादित खंडहर में छापेमारी कर 50 लाख रुपये की शराब बरामद की। यह शराब चंडीगढ़ व पंजाब निर्मित है। पुलिस के अनुसार तस्कर इसे बिहार प्रांत में ले जाने की तैयारी में थे। पुलिस इसे ट्रैक्टरों पर लाद कर थाने ले आई। पुलिस की छापेमारी के दौरान तस्कर भागने में सफल हो गए। दोकटी थाना इंचार्ज अशोक कुमार यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि वाजिदपुर गांव में शराब की खेप रखी गई है। इसकी सूचना उन्होंने एसओजी प्रभारी मनोज कुमार सिंह को देते हुए वहां के लिए निकल गए। दोनों टीम वाजिदपुर के विवादित खंडहर मकान में छापेमारी की। इसमें भारी मात्रा में शराब को देख पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस टीम को देख तस्कर भाग निकले। पुलिस चार ट्रैक्टर ट्राली पर लदा कर थाने ले गई। एसओ के अनुसार यह शराब की खेप लाकर यहां स्टोर किया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…