बलिया ।। मथुरा महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव एवं स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर पुलिस के साथ-साथ पीएसी के जवानों ने शांति व्यवस्था रखने के लिए रसड़ा नगर में भ्रमण एवं फ्लैग मार्च किया। मथुरा पीजी कालेज एवं स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रसड़ा कोतवाली पुलिस, नगरा थानाध्यक्ष सुरेश सिंह, चितबड़ागांव थानाध्यक्ष शैलेश सिंह, भीमपुरा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश, बांसडीह रोड के प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने पीएसी के जवानों के साथ रसड़ा नगर भ्रमण करते हुए मुन्सफी तिराहा, ब्रह्मस्थान, स्टेशन रोड, सरकारी बस स्टैंड, भगत सिंह तिराहा, मिशन रोड, प्राइवेट बस स्टैंड पहुंचे। कोतवाल जगदीश चंद यादव ने चौराहे पर व्यापारियों एवं नगरवासियों को चुनाव में किसी प्रकार के धमकाने व लालच देने वालों की सूचना तत्काल मोबाइल से देने का आह्वान किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…