आखिरकार भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ के सब्र का बाध टूट ही गया आज दोपहर लगभग तीन बजे उप कृषि निदेशक का कलेक्ट्रेट गेट के सामने पुतला फूंका गया. भारतीय किसान यूनियन ने बुलाई बुधवार को भारतीय किसान यूनियन चौधरी गुट ने शहर के तिकोनिया पार्क में किसान महापंचायत का आयोजन किया, जिसमें रमाशंकर वर्मा अध्यक्ष व मुख्य अतिथि के रुप में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेड. व विशिष्ट अतिथि के रुप में राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र नाथ आर्य प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर यादव के के शुक्ला आदि मौजूद रहे महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेड ने बताया देश के 156 किसान संगठन किसान को फसल का पूरा दाम व कर्जा मुक्त किसान संबंधित दो मांगों पर एक राय है इसकी शुरुआत चंपारण में प्रोफेसर बी एम सिंह व सांसद राजू शेट्टी के संयुक्त तत्वाधान में आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ह्रदय राम वर्मा ने कहा सुल्तानपुर में उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों की योजनाओं में घोटाला किया गया है जिसकी वह आरपार लड़ाई लड़ रहे हैं किसानों का हक मारने वाले अधिकारियों को बेनकाब किया जाएगा उन्होंने कहा उप कृषि निदेशक शाही द्वारा वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए योजनाओं में भारी लुट वा घोटाला किया गया है पंचायत के बाद उप कृषि निदेशक शैलेंद्र शाही का कलेक्ट्रेट गेट के सामने पुतला फूंका गया व जिलाधिकारी को संबोधित 29 बिंदुओं पर मांग पत्र सौंपा गया समाजवादी की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनम चिश्ती भी किसान महापंचायत में शरीक हुई उन्होंने किसानों की मांगों को जायज ठहराते हुए उनके संघर्ष में समर्थन देने की बात कही इस अवसर पर योगेंद्र श्रीवास्तव मुकेश गौड़ आलोक पांडे जगत नारायण पांडे इतवारी ब्रह्मा प्रसाद सिंह लल्लन सिंह मोहम्मद अख्तर राम प्यारे यादव कृपा शंकर विश्वकर्मा प्रेम मीरा देवी सरस्वती देवी कल्पना सरोजआदि मौजूद
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…