हरी शंकर सोनी
सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय की लॉकअप से पेशी पर ले जाया गया बाइक चोरी का आरोपी बुधवार को दोपहर बाद सिपाही को चकमा देकर भाग गया। खोजबीन के बाद नही मिला तो सूचना पाकर नगर कोतवाल अदालत पहुंचे और सिपाही को हिरासत में ले लिया। बंदी फरार होने के बाद पुलिस में हड़कंप है उसे खोजने की कोशिश जारी है।
लंभुआ थाना क्षेत्र के शिवगढ़ मुसहर पुरवा निवासी नाटे पुत्र कल्लू बाइक चोरी के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है। उसपर अपराध संख्या 173/17 धारा 379 /411 भादवि का मुकदमा चल रहा है। उसे करीब 3 बजे लॉकअप से कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह लेकर सीजेएम की अदालत में पेश करने ले गया था जब वापस लेकर लॉकअप की ओर आ रहा था तभी भीड़ के बीच नाटे ने चकमा देकर सिपाही से हाथ छुड़ा लिया जब तक सिपाही कुछ समझता बंदी नदारद हो गया। इधर उधर भागदौड़ के बाद जब नाटे नही दिखा तो इसकी जानकारी सुनील सिंह ने लॉकअप इंचार्ज को दिया। वहां से नगर कोतवाली खबर दी गयी। वायरलेस पर बंदी फरारी की सूचना प्रसारित की गई लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नही मिला कोर्ट पहुँच कर कोतवाल ने सिपाही को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गए। फिलहाल कोई भी अफसर कुछ नही बता रहा है।लेकिन रात भर खोजबीन के बाद कार्यवाही किये जाने की उम्मीद है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…