राजद सुप्रीमो लालू यादव के पुत्र एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है. तेजस्वी यादव ट्वीट में लिखा है कि वे अपने नीतीश चाचा के लिए काफी बुरा महसूस कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश को बिहार के लिए स्पेशल पैकेज भूल जाना चाहिए.
तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है, आज बिहार के मुख्यमंत्री ने अपने नये मुखिया के सामने कई चीजों की मांग रखी ताकि जनादेश का अपमान करने पर नाराज बिहार की जनता को खुश किया जा सके, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी सभी मांगें खारिज कर दीं. तेजस्वी ने कहा, नीतीश चाचा के बुरा महसूस कर रहा हूं.
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी आज पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में शिरकत करने बिहार पहुंचे. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी मंच साझा किया. वहीं अपने भाषण में नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने मांग की. हालांकि पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की इस मांग पर समारोह में अपने भाषण के दौरान कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय बीते हुए कल की बात है. वह यहां कुछ नया देने के लिए आए हैं, कुछ ऐसा जो देश के विश्वविद्यालयों को आगे ले जाए. उन्हें वैश्विक स्तर का बनाए.
पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके बाद उस योजना की घोषणा कि जिसके तहत देश के 20 विश्वविद्यालयों को 10 करोड़ रुपये की मदद मिलेगी. यह फंड 10 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 10 पब्लिक यूनिवर्सिटी को बांटा जायेगा. पीएम नरेंद्र मोदी के अनुसार इस फंड के लिए आवेदन करने वाले देशभर के विश्वविद्यालयों के बीच एक प्रतिस्पर्धा होगी.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…