विजय पाठक
बैरिया, बलिया। ‘पुलिसिंग’ की पोल खोलते हुए नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार की रात चरजपुरा गांव में लूट-पाट कर बैरिया पुलिस को चुनौती तो दिया ही, विरोध करने पर एक महिला को लोहे की सीढ़ी में बांधकर इस कदर पीटा कि वह अचेत हो गयी। बेहोशी की हालत में बंधी महिला को जब होश आया तो हो-हल्ला मचायी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को खोला और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चरजपुरा निवासी वृजविहारी कमकर मंगलवार की देर शाम खाना खाकर दरवाजे पर ही सो गए, जबकि उनकी पत्नी चंचला देवी (55) आंगन के बरामदा में सोई हुई थी। बच्चे बाहर प्राईबेट नौकरी करते है। इसी बीच सात की संख्या में बदमाश सामने की दीवाल लांघकर घर में प्रवेश कर गए। तब तक चंचला देवी की नींद खुल गयीं तो वह विरोध करने की कोशिश की। बदमाश कट्टा व चाकू दिखाने के साथ ही चंचला देवी की जमकर पिटायी कर दिये, जिससे वह अचेत हो गयी। फिर लोहे की सीढ़ी में साड़ी से बांध कर डकैतो ने जमकर लूट की घटना को अंजाम दिया।महिला को जब होश आया तो हो हल्ला मचाई। लूट की इस घटना में सोने की अंगूठी, सिकड़ी, कान का झुमका, नाक का नथिया, पायल के अलावा 50 हजार नगदी, साड़ी, कपड़ा लूट किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…