करौदीकला,सुल्तानपुर:-सूरापुर-इब्राहिमपुर मार्ग में किये जा रहे लापरवाही को लेकर आज वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने सूरापुर इब्राहिमपुर मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। सूरापुर इब्राहिमपुर सड़क को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लगातार अनियमिताओं को लेकर हर बार ये सड़क चर्चाओं में बनी रहती है।
सूरापुर-इब्राहिमपुर मार्ग अभी काली होनी ही शुरू हुई थी कि क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क में तारकोल की जगह केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है और मानक के अनुरूप नही बनाया जा रहा है। जिससे नाराज क्षेत्रवासियों और वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विक्की वर्मा, सुनील सिंह,दिलीप वर्मा,पंकज दुबे धनञ्जय सिंह के साथ क्षेत्रवाशी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…