प्रमोद कुमार दुबे
सुल्तानपुर:- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की सुरक्षा के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर द्वारा जनपद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों तथा अन्य जनपदो से आये पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियो की ब्रिफिंग की गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी सतर्कता से डियुटी करने एवं अपना डियुटी प्वाइंट पर बने रहने हेतु निर्देशित किया गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 06 पुलिस उपाधीक्षक , 16 थानाध्यक्ष, 05 निरीक्षक , 81 उ0नि0, 20 हे0का0, 400 का0, 01 महिला निरीक्षक, 01महिला उ0नि0, 60 महिला कास्टेबल व 14 सेक्सन पीएसी लगायी गयी है। दुर्गा विर्सजन में एंटी चेन स्नैचिंग टीम एवं एंटी रोमियों टीम तथा सादे वस्त्रो में महिला आरक्षी एवं पुलिस आरक्षी के अतिरिक्त जनपद की एल0आई0यू0 टीम भी मेले में अराजकतत्वों पर भी नजर रखेंगें। दुर्गा पूजा के विर्सजन के सम्बन्ध में विर्सजन स्थल एवं शहर के मुख्य मार्गो पर सी0सी0टी0वी0 द्वारा नजर रखी जायेगी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में जनपद को 02 जोन तथा जोन को 02-02 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…