वाराणसी. कहते है जन प्रतिनिधि किसी एक दल अथवा मज़हब अथवा घर अथवा किसी विशेष परिवार का नहीं बल्कि पुरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है. मगर जब जन प्रतिनिधि के आँखों के सामने ही अत्याचार होता रहे और जन प्रतिनिधि मौन रहे तो शायद इस अत्याचार को जन प्रतिनिधि का मौन समर्थन ही कहा जायेगा. ऐसी ही एक घटना लोहता थाना क्षेत्र में हुई जहा झुण्ड बना कर लगभग 20 के संख्या में युवको ने एक पान विक्रेता के घर में घुस कर उसको और उसके परिवार की महिलाओ को मारा पीटा और ज़ख़्मी कर दिया यही नहीं इन युवको के झुण्ड ने उस मकान की चारदीवारी तक गिरा दिया और महिलाओ से अभद्रता क्या. युवती के साथ अश्लील हरकत किया. प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार इस पुरे घटनाक्रम में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान इम्तियाज़ फारुकी मौके पर मौजूद रहे और सब कुछ होता शांति पुर्वक देखते रहे.
इस घटना की क्षेत्र में चर्चा जोरो से है और चाय पान की दुकानों पर लोगो ने इस घटना की भर्त्सना किया है. चर्चाओ को आधार माने तो यह आरोपी का पहला केस नहीं है और इसके पहले भी आरोपी कई अन्य घटना को अंजाम दे चुके है. हर बार मामला थाने तक न पहुच कर क्षेत्र में ही सुलह समझौते से हल करवा लिया गया है. इस सम्बन्ध में चर्चा यहाँ तक हो रही है कि क्षेत्रीय ग्राम प्रधान इम्तियाज़ फारुकी का इन युवको पर विशेष हाथ है और हर बार वह इन युवको को बचा लेते है. चर्चा तो यहाँ तक है कि इस घटना की लिखित सुचना थाने पर दिलती है या यह भी पहले की तरह ही क्षेत्र में कथित सुलह समझौते के तहत हल कर लिया जायेगा.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…