(अनुपम राज)
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के कांट थानाक्षेत्र में आज एक मकान की कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक के बी सिंह ने बताया कि सरथौली गांव में राम कुमार अपने मकान की दीवार बनाने के लिए नींव खोद रहा था। इसी दौरान पड़ोस की एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से पास में ही खेल रहे बच्चे मलबे में दब गए।
सिंह ने बताया कि बच्चों की चीख सुनने के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। मलबे में दबने से गणेश (12), शारदा (पांच) और शिवानी (10) की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…