Categories: Crime

आचार संहिता का उलंघन करने पर बहराइच अध्यक्ष प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज

सुदेश कुमार

बहराइच – पुलिस अधीक्षक जुगल किशोर द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान की क्रम में अजय प्रताप अपर पुलिस अधीक्षक व अतुल यादव क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में दिनांक 13-11-2017 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों को चेक किया गया तो पाया गया कि इंदिरा स्टेडियम बहराइच इस थी सिविल लाइन रायपुर राजा के प्रवेश द्वार की दीवार पर नगर पालिका परिषद बहराइच के चेयरमैन पद की कांग्रेस की उमीदवार महिला प्रत्याशी श्रीमती अलका महफूज पत्नी हाजी महफूज अहमद निवासी छोटी बाजार थाना कोतवाली नगर का पोस्टर लगा पाया गया प्रत्याशी के विरुद्ध शेषनाग यादव द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts