Categories: National

वायुसेना स्टेशन में घुसपैठ कर रहे संदिग्ध को मारी जवानो ने गोली, घायल से पूछताछ जारी

अरशद आलम.

गाजियाबाद: गाजियाबाद में वायुसेना के हिंडन वायुसेना स्टेशन में घुसपैठ कर रहे संदिग्ध को जवानों ने गोली मार दी. घायल संदिग्ध का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों ने 2-3 दिन पहले ही लश्कर के हमले का अलर्ट जारी किया था.

देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम हिंडन एयरबेस पर मंगलवार रात हड़कंप मच गया. अचानक एयरबेस से गोलियों की आवाज उठी तो हर कोई सकते में आ गया. दरअसल रात करीब 9 बजे एक संदिग्ध शख्स दीवार फांसकर हिंडन एयरबेस के कंपाउंड में पहुंच गया. सुरक्षाबलों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, जिसके बाद भी संदिग्ध नहीं रुका. संदिग्ध को पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने उसके पैर पर गोली मारी और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया.

घायल शख्स यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है. उसे एयरबेस के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है, जहां वायुसेना और जिला पुलिस के अधिकारी उससे पूछताछ में जुटे हैं. हैरानी की बात ये हैं कि इस घटना से कुछ देर पहले ही खुफिया एजेंसियों ने हिंडन एयरबेस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया था.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts