संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास बनी शहीद वृन्दावन तिवारी स्मारक की साफ-सफाई व सुन्दरीकरण के लिए सांसद भरत सिंह ने धन स्वीकृति करा दिया है । जिससे शहीद वृन्दावन तिवारी स्मारक के पदाघिकारियो के चेहरे खुशी से खिल उठे । गौरतलब है कि कस्बा निवासी स्वः वृन्दावन तिवारी ने सन- 1942 मे अंग्रेजो के खिलाफ जमकर अभियान चलाया था तथा अंग्रेजी हुकूमत के आलाअधिकारियो को ना’को चना चबवाए थे । जो पुलिस के हाथो मार दिए गए थे । अतः उनके यादगार के लिए स्मारक स्थापित किया गया था । जिसको देखते हुए सांसद भरत सिंह ने सरकार से सुन्दरीकरण के लिए पन्द्रह लाख रुपये का धनराशि स्वीकृति करा दिया है । जिसका मौका मुआयना कर जेई ने तत्काल प्रभाव से कार्य कराने के लिए कहा । तथा बताया कि बहुत ही जल्द कार्य का शुभारंभ कर दिया जाएगा । मौके पर मुख्य रूप से ओमप्रकाश वर्मा, धीरेन्द्र नाथ तिवारी, अरविंद तिवारी, राजेश गुप्ता, पप्पू रावत, राजकुमार यादव, दयानंद तिवारी, गुड्डू तिवारी, आनन्द सिंह, श्रीनारायण मिश्र, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…