संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – अचानक मौसम के परिवर्तन के कारण ठंड तेजी से बढ़ गयी है ।पछुआ हवाए’ चलने की वजह से रात मे सड़को पर निकलना आसान नही है । ठंड आने के साथ ही दुकानदारो की चांदी कटनी शुरू हो गयी है ।वुलेन की दुकानो पर खरीददारो का तांता लगा हुआ है। ऐसे मे मौसम के उतार-चढ़ाव से आम जन मानस सिहरा हुआ है । सबसे ज्यादा परेशानी गरीब व बुजुर्ग वर्ग के लोगो को हो रही है । इस बार नवंबर माह के शुरूआत से ही ठंड पड़ने लगी है । काफी दिनो से सर्दी होने से गरीब और असहाय लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है ।सर्द हवाओ के कारण ठंडी का प्रकोप जोरो पर है । लोग घरो से निकलने की हिम्मत भी नही जुटा पा रहे है । शाम होने के बाद सर्दी बढ़ जा रहा है । इस परिस्थिति मे गरीब परिवार किसी तरह अपने रोजमर्रा के काम को निपटाते ही घरो मे दुबक जाने मे ही भलाई समझ रहे है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…