हेड कांस्टेबल दशरथ यादव बिहार पुलिस एसोसिएशन शाखा भागलपुर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर आदमपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बाजी मारी। सचिव पद पर जमादार भोला सिंह, संयुक्त सचिव पद पर उपेन्द्र तिवारी और कोषाधय्क्ष पद पर मो. अंजुम होदा खां ने जीत दर्ज की है। बेगूसराय पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सह चुनाव पर्यवेक्षक अनिल कुमार पासवान ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
पुलिस एसोसिएशन चुनाव के लिए रविवार की सुबह नौ बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। तीन ट्रायसीट में 15 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किया। 12.10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। पुलिस क्लब परिसर में मतदान केन्द्र बनाया गया था। मतदान शुरू होने के समय मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी। 450 मतदाताओं में से 359 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम करीब सात बजे से मतगणना शुरू हुई। करीब 8.45 बजे परिणाम की घोषणा हुई।
एक ट्रायसीट से चार प्रत्याशी जीते
तीन ट्रायसीट में से एक ट्रायसीट से अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर जमादार दशरथ यादव ने शाहकुंड थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को आठ मतों से पराजित किया। दशरथ को 113 और संतोष को 105 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे इंस्पेक्टर विनय कुमार को 103 मत मिले। दशरथ यादव इसके पूर्व आरा और नवगछिया बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2016 में सिपाही से जमादार के पद पर प्रन्नोति हुई थी। वर्तमान में पुलिस लाइन में हैं।
उपाध्यक्ष पद पर आदमपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने जीत दर्ज की है। मनीष को 125, धीरज कुमार को 109 और रामबदन पासवान को 104 मत मिले। सचिव पद पर जमादार भोला सिंह ने जीत दर्ज की है। भोला सिंह को 154, राजेश तिवारी को 125 और विजेंद्र पासवान को 44 मत मिले। भोला सिंह पूर्व में भागलपुर पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री रह चुके हैं। संयुक्त सचिव के पद पर जमादार उपेन्द्र तिवारी ने जीत दर्ज की। उपेन्द्र को 149, सुरेश रजक को 119 और सुधीर कुमार को 81 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के पद पर जमादार मो.अंजुम होदा खां ने जीत दर्ज की
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…