गोपाल जी,
बाबु जी ये बिहार का बिजली है, ऐसे कैसे चलेगा काम, आप बिजली इस्तिमाल करेगे और फिर उसकी बिल भी भर देंगे तो भी पुलिस पकड़ सकती है. जी आपको शायद हमारी बात मजाक लगे मगर ये हकीकत है. कम से कम इस संभ्रांत चिकित्सक के इस केस में तो संभव ही है. बिजली विभाग और पुलिस का कथित कारनामा जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। ये आपके साथ भी हो सकता है। अगर आपने बिजली बिल का भुगतान कर दिया है तो भी रहें सावधान। दरअसल भागलपुर में नूरपुर(नाथनगर) गांव के डॉक्टर नीरज गुप्ता को गुरुवार देर रात मधुसूदनपुर पुलिस ने बकाये बिजली बिल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मामले में जिप सदस्य अशोक कुमार आलोक ने बताया नीरज गुप्ता सामाजिक आदमी हैं और उन्होंने 2012 में ही लोक अदालत के निर्देशानुसार चार हजार रुपये बकाये बिल का भुगतान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक मधुसूदनपुर पुलिस को नीरज की गिरफ्तारी के लिए वारंट मिला था। इसी के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। हाजत नहीं होने के बाद मधुसूदनपुर पुलिस ने उन्हें नाथनगर थाने में शिफ्ट कर दिया। लेकिन वहां उनकी गिरफ्तारी की बात सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। लोगों ने बताया कि परिजनों ने बिल भुगतान की रसीद भी मधुसूदनपुर पुलिस को दिखायी लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। लोगों के दबाव देखते हुए पुलिस ने उन्हें नाथनगर से कहीं और शिफ्ट कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…