गोपाल जी,
बिहार के पूर्व स्वास्थय मंत्री और राजद नेता तेजप्रताप यादव के पटना एसएसपी मनु महाराज पर किये गये हमले पर एसएसपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि उन्हें किसी की आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता है. एसएसपी ने कहा, ‘मैं सरकारी मुलाजिम हूं. निष्ठा और ईमानदारी से अपना काम करते हैं और करते रहेंगे.’ गौरतलब है कि तेजप्रताप ने शराबंबदी कानून को लेकर उन पर हमला बोला था. तेजप्रताप ने मनु महाराज को फोटो खिंचवाने वाला एसएसपी बताया था. साथ ही मनु महाराज पर आरोप लगाया था कि वे फर्जी छापेमारी कर शराबबंदी कानून में निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करते हैं.
तेजप्रताप शनिवार की रात पटना में एक जागरण कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे. तेजप्रताप ने आरोप लगाया था कि मनु महाराज शराबबंदी कानून की आड़ में निर्दोष लोगों को फंसा रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा था कि थानों से शराब की बिक्री हो रही है, जिसमें थानेदार भी शामिल होते हैं.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…