बिहार. खगड़िया के भारती नगर मोहल्ले से रविवार की सुबह निगरानी टीम ने 12 हजार घूस लेते एक राजस्व कर्मचारी को उसके भाई के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार सुधीर कुमार सिंह अलौली अंचल के हलका दस का राजस्व कर्मचारी है। इसने अलौली अंचल के इचरुवा गांव के किसान अरविन्द कुमार से 13 कट्ठा जमीन मोटेशन कराने के नाम पर 15 हजार रुपये नजराना मांगे थे। जमीन अलौली के मारनडीह गांव में है।
निगरानी डीएसपी व टीम प्रभारी अक्षय कुमार मिश्र ने बताया कि इचरुवा गांव के अरविन्द कुमार ने निगरानी से नौ नवंबर को शिकायत की थी कि कर्मचारी सुधीर कुमार सिंह मारडीह गांव स्थित 13 कट्ठा जमीन के मोटेशन के लिए 15 हजार मांग रहे हैं। 17 नवंबर को इस शिकायत की जांच की गई तो मामला सही निकला। 12 हजार में मामला तय हुआ। रविवार 19 नवंबर की सुबह भारती नगर स्थित आवास पर ही पैसा देने की बात हुई। रविवार की सुबह पीड़ित अरविन्द ने जैसे ही राशि दी, राजस्व कर्मचारी ने लेते हुए तुरंत उसे पास खड़े छोटे भाई बबलू सिंह को दे दिया। निगरानी ने बिना देर किये दोनों को दबोच लिया।
निगरानी टीम में डीएसपी श्री मिश्र के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार, मिथिलेश जायसवाल, दारोगा जयनाथ राय,अशोक कुमार सिंह, मणिकांत कुमार आदि शामिल थे। गिरफ्तारी के तुरंत बाद निगरानी टीम दोनों को लेकर पटना रवाना हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…