गोपाल जी,
पटना सिटी के अगमकुआ थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर बकाया राशि को लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव को घंटों बंधक बनाया लिया गया, जिसे लेकर मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया.
परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां आक्रोशित परिजनों को शांत कराया वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर जहां शव को बंधक बनाने का आरोप लगाया है वहीं अस्पताल प्रबंधन ने शव को बंधक बनाने की बात को सिरे से नकार दिया है.
बताया जा रहा है कि वैशाली जिले के रहने वाले राजमिस्त्री मिश्री दास बीते 13 नवंबर को भवन निर्माण के दौरान शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में मकान की छत से गिरकर घायल हो गए थे. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौके पर मौजूद पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात दोहराई है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…