भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी। किऊल से ट्रेन खुलने के ठीक पहले पटरी टूटने का पता चल गया और ट्रेन को किऊल में ही आधा घंटा रोक कर ट्रैक की मरम्मत कराकर रवाना किया गया। पटरी किऊल रेल पुल से पहले ज्वाइंट के पास टूट गई थी। ट्रेन गुजरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास की है। 13401 अप इंटरसिटी भागलपुर से दानापुर जाने के क्रम में किऊल पहुंची थी। उसी समय ट्रैकमैन ने किऊल सेंट्रल केबिन के पास पटरी टूटी देखी। पटरी वहां टूटी थी जहां प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन की ट्रैक आगे चलकर मिलती है। ऐसे में यदि ट्रेन गुजरती, तो उसके पलटने का भी खतरा हो सकता था। ट्रैकमैन ने इसकी सूचना केबिन को दी और फिर केबिनमैन ने स्टेशन पर परिचालन विभाग को सूचना दी।
कुछ ही देर में वेल्डिंग कर के टूटी ट्रैक की मरम्मत कर दी गई और चैनल वे में स्टेशन मैनेजर को सूचना देकर निश्चिंत किया गया। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित पटना की ओर रवाना किया गया। किऊल जंक्शन के स्टेशन मैनेजर सोनेलाल सोरेन ने बताया कि ठंड के मौसम में पटरी के क्रैक होने का खतरा बढ़ जाता है। यहां भी ज्वाइंट के पास इसी कारण पटरी टूट गई थी। ट्रैकमैन की सूचना पर मरम्मत करने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कराया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…