गोपाल जी,
भागलपुर : रेल पुलिस अधीक्षक शंकर झा सोमवार को भागलपुर पहुंचे और रेल थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि क्राइम कंट्रोल के लिए कहलगांव व सुलतानगंज में स्पेशल पुलिस चौकी बनाने की योजना है. बांका के बाराहाट में भी पुलिस चौकी बनायी जायेगी. राज्य सरकार को सभी प्रस्ताव भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि शराब बरामदगी के 10 नये मामलों में दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल होगा. रेल थाने का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शराब के सभी 85 मामलों की समीक्षा की गयी, जिसमें 72 मामले में पुलिस की जांच पूरी हो गयी है. इस मामले के तहत बरामद शराब की बोतलों को नष्ट किया जायेगा.
आठ लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार. बबरगंज पुलिस ने सोमवार को दो बजे बबरगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर, अलीगंज में छापा मारा. इस दौरान यहां से शराब कारोबारी कृष्ण कुमार चौधरी को आठ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. बबरगंज थानेदार राजेश कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार कृष्ण कुमार चाैधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…