भागलपुर के नवगछिया स्थित झंडापुर में अपराधियों खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। अपराधियों ने काली कबूतरा स्थान के बगल में वार्ड नंबर 6 के कबूतरा स्थान के पास शनिवार की रात अपराधियों ने गायत्री राम उर्फ कनीक राम, उसकी पत्नी मीना देवी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं कुल्हाड़ी के वार से गंभीर रूप से घायल मृतक के बेटे छोटू ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भगलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मृतक की बेटी बिन्दी कुमारी का इलाज भागलपुर में किया जा रहा है।
इससे पहले दोनों को गंभीर हालत में बिहपुर पीएचसी लाया गया था जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया। उधर घटना की सूचना पर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, इंस्पेक्टर अजय कुमार, सीओ रतन लाल और ओपी प्रभारी जवाहर लाल सिंह मौके पर पहुँच कर पड़ताल शुरू कर दी। एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है। घटना के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। केस दर्ज होने के बाद ही कुछ कह जा सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…