बिहार के भागलपुर में अपराधियों ने सामूहिक हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. घटना जिले के नवगछिया स्थित झंडापुर हरिजन टोला की है. टोला के एक ही परिवार के चार सदस्यों को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने शनिवार की देर रात उनका गला रेत डाला.
इस दौरान पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि बारह साल के लड़के छोटू की मौत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में हो गई. अठारह साल की बिंदी कुमारी अभी भी मौत से जूझ रही है. उसका इलाज जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है.
आसपास के लोगों के मुताबिक शनिवार की रात झंडापुरा हरिजन टोला निवासी कनिक राम और मीना देवी के घर अपराधी पहुंचे. इस दौरान अपराधियों ने गृहस्वामी कनिक राम और उनकी पत्नी काे पकड़कर गला रेत डाला. अपराधियों ने इस दौरान उनके 12 साल के बेटे छोटू और बेटी बिंदी का भी गला रेत दिया. घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है. इस सामूहिक हत्या की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…