बिहार के बेतिया में प्यार करने वाले नाबालिक प्रेमी युगल की हत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है. लड़की के परिजनो ने न सिर्फ लड़के की बल्कि लड़की की भी निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इस आनर किलीग में पुलिस ने प्रेमी युगल के शव को अलग-अलग जगहों से बरामद कर लड़की के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
जिले के नौतन थाना के बलुआ गांव की रेशमा खातून (बदला हुआ नाम) और बन्हौरा गांव का मनोज कुमार (बदला हुआ नाम) एक दूसरे से प्रेम करते थे. इस बात की भनक लगने पर परिजन विरोध करने लगे. जानकारी के मुताबिक लड़की के परिजनों ने दोनों को मौत के घाट उतार कर शव को जमीन में गाड़ दिया और साथ ही निर्ममता की सारी हदे पार कर साक्ष्य छुपाने के लिए लड़की और लड़के के शव पर नमक डाल दी.
लड़के के पिता रविकांत साह का कहना है कि लड़की ने उनके बेटे को फोन कर बुलाया था और फिर लड़की के परिजनों ने उनके लड़के की हत्या कर दी. नौतन के थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि मलाही टोला गांव के पास स्थित चंद्रावत नदी किनारे से शव बरामद किए गए हैं. इस मामले में लड़की के चाचा गुल्सनौर और अमीर तथा भाई सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया गया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…