संजय ठाकुर.
मऊ। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरिनारायण राजभर आये दिन बदजुबानी और गालियों के लिए जाने जाते हैं। कई बार वह कैमरे पर गाली देते देखे गए हैं। पिछले दिनों तो उन्होंने हद ही पार कर दी जब एक मामले में उन्होंने कैमरे के सामने डीएम एसपी के साथ-साथ सूबे के मुख्यमंत्री तक को गाली दे डाली। गाली देने की ख़बर चैनल पर चलते ही सांसद बौखला गए और अपने सहयोगियों के चढ़ाने पर जनपद के चार पत्रकारों के खिलाफ अवैध खनन में शामिल होने का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। फर्जी मुकदमा दर्ज होने की ख़बर मिलते ही जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
बता दें कि जिले में चल रहे अवैध खनन को रोकने के लिए सांसद ने 25 अक्टूबर को रात्रि में अवैध खनन को रोकने के खिलाफ में जिले के थाना सरायलखंसी के भलया गांव में 7 ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को पकड़ा और थाने में सूचना दिया और गाड़ी को बंद करवा दिया। जिसकी वीडियो सांसद के द्वारा मीडिया को उपलब्ध कराया गया। सासंद ने मीडिया को भी बयान दिया जिसकी खबर मीडिया ने प्रमुखता के चलाया। 27 अक्तूबर को सासंद महोदय ने मीडिया को अवैध खनन के खिलाफ में बयान देने के लिए बुलाया और मीडिया के सामने ही सांसद महोदय ने प्रदेश मुख्यमंत्री समेत डीएम एसपी को गालियां दी। जिसकी ख़बर चैनल पर चली। इससे बौखलाये सासंद महोदय ने मीडिया को धमकी भी दिया कि इस खबर को मत टेलीकास्ट करना। नही तो मैं किसी को छोडूंगा नही और फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। उससे पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…