सीरिया के सीमावर्ती प्रांत क़ुनैतरा में शनिवार को हुए बम धमाके में कम से कम 10 नागरिक हताहत और 20 अन्य घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी तसनीम ने “साना” के हवाले से ख़बर दी है कि सीरिया के क़ुनैतरा प्रांत में एक बम विस्फोट में कम से कम 10 आम नागरिक मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए हैं।
क़ुनैतरा प्रांत के अधिकारियों ने हज़र कस्बे में हुए कार बम धमाके का ज़िम्मेदार तकफ़ीरी आतंकवादी गुट अन्नुस्रा फ़्रंट को बताया है।रिपोर्ट के अनुसार, हमले में घायल होने वाले कई लोगों की हालत गंभीर है और मरने वालों की संख्या में विद्धि हो सकती है।स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि विस्फोटक पदार्थ से भरी कार सीरिया और अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन अर्थात इस्राईल के रास्ते क़ुनैतरा के हज़र कस्बे में पहुंची थी। कार बम धमाके के तुरंत बाद अन्नुस्रा फ़्रंट के आतंकवादियों ने इस क्षेत्र पर हमला कर दिया जिसको सीरियाई सेना ने स्थानीय लोगों की मदद से विफल बना दिया।
उल्लेखनीय है कि सीरिया के क़ुनैतरा प्रांत के कई इलाक़ों में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट नूस्रा फ़्रंट के आतंकी तत्व सक्रीय हैं। इस क्षेत्र में मौजूद आतंकियों को ज़ायोनी शासन हर तरह की सहायता प्रदान करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…