फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल व पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने भी सपा और भाजपा की तरह ही ताकत झोंककर शानदार जुलूस निकाला | बसपा के साथ ही साथ महान दल के झंडे भी खूब लहराते हुए जुलूस तेजी पकड़ता गया ।
गुरुगाँव देवी मंदिर में माँ का आशीर्वाद लेने के बाद वत्सला ने अपने पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल से भी आशीर्वाद लिया| और उसके बाद नारेबाजी के साथ रोड-शो शुरू हुआ| सबसे आगे प्रत्याशी पुत्र देवू अग्रवाल अपनी युवा टीम के साथ नारेबाजी करके माहौल बना रहे थे| वही उसके पीछे मनोज अग्रवाल ने भीड़ की बागडोर थाम रखी थी| उसके पीछे खुली गाड़ी पर बसपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल समर्थको के साथ रही| वही वत्सला के साथ एक महिलाओ का हूजुम भी था| जो अपने हाथो में पट्टिका लिये हुये थी| जिसमे वोट देने की अपील सहित मतदान सम्बन्धित स्लोगन लिखे हुए थे । शहर के तीराहे चौराहों पर जगह-जगह स्वागत भी किया गया । मनोज अग्रवाल ने कहा की जिस तरह से विकास कार्य हुये उसके ज्यादा कार्य आगमी दिनों मे किये जायेंगे | रोड-शो आवास विकास, भोलेपुर होते हुये फतेहगढ़ में समाप्त हुआ| जुलूस मे सचिन गुप्ता, राजू बाथम, छोटे शुक्ला, उमेश अग्रवाल,सुधीर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सौरव गुप्ता आदि साथ रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…