समीर मिश्रा आदिल अहमद
कानपुर, 08 नवम्बर । निकाय चुनाव में मतदाताओं की खरीद-फरोख्त के लिए बनाई जा रही बड़े पैमाने पर शराब का भंडाफोड़ करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सचेंडी पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब फैक्ट्री में बनाई गई दो लोडर अंग्रेजी व देशी शराब पकड़ी है। पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों व केमिकलों के ड्रमों को भी बरामद किया है।
चुनाव आते ही उम्मीदवार व पार्टियां मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कई प्रकार के हत्थकंडे अपनाते हैं। इनमें सबसे कारगर समझा जाने वाला उपाय शराब व पैसे हैं। शराब बांटकर मतदाताओं का मत हासिल करने की बड़ी साजिश का सचेंडी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा को भौंती स्थित नई बस्ती में एक मकान में अवैध रूप से शराब बनाये जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने एसपी ग्रामीण जेपी सिंह व सीओ सदर को जानकारी देते हुए पुलिस टीम के साथ छापेमारी की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने दो लोडर में बनाई गई अंग्रेजी व देशी शराब की सैकड़ों पेटियां बरामद करते हुए मौके से शराब बनाने के उपकरणों को बरामद कर लिया। यहां पर कई ड्रमों में केमिकल बरामद हुआ। जिनसे नकली शराब बनाकर निकाय चुनाव में मतदाताओं के लिए तैयार कराई जा रही थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस गोरखधंधे में कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में रहने वाली महिला दीपिका शुक्ला, घाटमपुर निवासी कल्लू व जीवन को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछतांछ में बरामद शराब को निकाय चुनाव मैदान में उतरे कई निर्दलीय व पार्टियों के प्रत्याशियों को सप्लाई करने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। फिलहाल बरामद शराब को नष्ट करते हुए गिरफ्तार महिला समेत तीन अभियुक्तो जेल भेज दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…