सुल्तानपुर (कादीपुर) पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में चलाये गये अपराधियो की धर पकड के अभियान के क्रम में थाना कादीपुर में सुरापुर चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिहं तौकलपुर नगरा में वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर नें सूचना दी कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर जा रहे है मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए गये हुलिये के व्यक्ति की तलाश करने लगे तभी सूरापुर कि तरफ से एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये जो पुलिस टीम को देखकर मोटर साइकिल मोंडकर भागने का प्रयास करने लगे तभी पुलिस टीम द्वारा घेरा गया तो दोनो मोटरसाइकिल से गिर पडे और पैदल भागने लगे पुलिस द्वारा दौडाकर पकड लिया गया नाम पता पूछने पर बताया संदीप पुत्र जगन्नाथ नि0 कस्बा दोस्तपुर थाना दोस्तपुर सुलतानपुर बताया व तलाशी लेने पर संदीप के पास से 315 बोर तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ व दुसरे अभियुक्त ने अपना नाम विवेक दुबे पुत्र तीरथनाथ ग्राम गोपीनाथपुर थाना चांदा जनपद सुलतानपुर बताया पकडे गये अभियुक्तो से गाडी कागज मागने पर कागज नही दिखा सका कडाई से पूछे जाने पर बताया कि यह मोटर साइकिल हम दोनो ने अम्बेडकर नगर से चोरी की है कडाई से पूछताछ की गयी तोअभियुक्तो की निशानदेही पर 08 और चोरी की मोटरसाइकिल जो काशीराम कालोनी थाना दोस्तपुर व ग्राम उमरपुर थाना करौदीकलाँ से बरामद की गयी अभियुक्तो को उनका जुर्म बताते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया धारा 419, 420, 467, 468, 41, 411, 413, 471 व 3\25 टीम मे कोतवाली प्रभारी निरिक्षक कुवर बहादुर सिह ,पवन राय, उपनिरिक्षक अमित कुमार सिह, पुलिस कास्टेल भीम सेन ,दिनेश यादव,प्रयाशु वर्मा,ओम प्रकाश ,राजेन्द्र सिह,वाईपी सोनकर ,अपर पुलिस अधिछक व,सीओ डीपी शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर बताया की अभी अभियान और चलाया जायेगा जो भी अपराधी प्रवृति के है उन पर कड़ी नजर रखी जायेगी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…