अंजनी राय.
बलिया ।। सिकंदरपुर नगर के मोहल्ला डोमनपुरा स्थित शिक्षक नेता के आवास के बाहर खड़ा उनका बोलेरो गुरुवार की रात में चोरों ने चुरा लिया। उस समय गृृहस्वामी मकान के अंदर सो रहे थे। सूचना पाकर सक्रिय स्थानीय पुलिस ने चोरों का पीछा कर मात्र 1 घंटे में ही बोलेरो को बरामद कर लिया। शिक्षक नेता सुशील कुमार का बिल्थरारोड मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने मकान है। रोजाना कि भांति शुक्रवार की रात में भी अपना बोलेरो नंबर यूपी 60 के 0380 दरवाजे पर खड़ा करके मकान के अंदर सो रहे थे। रात में करीब 2:00 बजे बाहर से किसी वाहन के इंजन के स्टार्ट होने की आवाज कानों में पड़ते ही उनकी नींद खुल गई। खिड़की से बाहर जाकर देखा तो अपने बोलेरो को बेल्थरारोड की तरफ जाते देख सन्न रह गए। तत्काल ही फोन द्वारा उन्होंने 100 नंबर पुलिस वाहन एवं थानाध्यक्ष को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी पुलिस वाहन से बेल्थरारोड की तरफ गये। इस दौरान 100 नंबर की गाड़ी भी तेजी से उसी तरफ गई। जिधर चोर बोलेरो को लेकर भागे थे। अपने पीछे पुलिस के दो वाहन आते देख चोर हल्दी रामपुर पुल के थोड़ा पहले ही सड़क पर बोलेरो खड़ा कर अंधेरे में भाग गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…