Categories: Crime

120 लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

श्रीमन नारायण तिवारी

बलिया।। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार के दिन अवकारी विभाग के अवकारी निरीक्षक अनुपम राजन नेतृत्व मे दया छपरा में छापेमारी के दौरान 120 लीटर कच्ची शराब आठ कुंतल लहन नष्ट किया गया कच्ची शराब बनाने वाले उपकरण व तीन भठ्ठियो को नष्ट किया गया। दबिश के दौरान एक महिला पुष्पा देवी व दो पुरुष अशोक,शंकर पासवान मौके से गिरफ्तार किया गया।और तीनों अभियुक्त को अवकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। बता दे की आये दिन पुलिस व अवकारी विभाग टीम द्वारा छापेमारी कि जाती है। फिर भी कच्ची शराब बनाने का करोबार बन्द होने का नाम नहीं ले रहा है।इस मौके पर अवकारी इंस्पेक्टर आदित्य शुक्ल बैरिया थानाध्यक्ष अतुल राय,उप निरीक्षक द्वारिका चौधरी,महिला कांस्टेबल व काफी संख्या पुलिसकर्मि मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts