Categories: Crime

एक ही रात अलग अलग आठ घरो मे लाखो की चोरी

संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 13 जयप्रकाश नगर (भुवालपुर ) मे सोमवार की देर रात अलग अलग आठ घरो मे चोरो ने जम कर चोरी किया । गौरतलब है कि कस्बा स्थित वार्ड संख्या – 13 जय प्रकाश नगर(भुवालपुर ) मे लोग खा पीकर सो रहे थे कि अर्द्ध रात्रि को चोरो ने दशरथ गुप्ता पुत्र आत्मा गुप्ता, संदीप गुप्ता , स्वामी नाथ वर्मा पुत्र परशुराम वर्मा, जमशेद अहमद पुत्र अरशद ,अनिल ठाकुर पुत्र स्वः पशुपतिनाथ ठाकुर, मैनुद्दीन पुत्र लाला ,ओमप्रकाश वर्मा पुत्र महेश्वर वर्मा तथा हरेराम तिवारी पुत्र सुभाष तिवारी कुल आठ लोगो के घरो मे छत के सहारे घुस कर चोरो ने जमकर चोरी की । प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घरो से कुछ ना कुछ कपड़े, अनाज, तथा नगदी सहित कीमती सामानो पर हाथ साफ किया है । पीड़ित सभी जब सुबह सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई । जिसकी खबर स्थानीय थाना प्रभारी को भी दिया गया । मौके पर थाना प्रभारी शैलेश सिंह अपने दलबल के साथ पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया तथा शीघ्र ही चोरो को पकड़ कर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts