Categories: Crime

लड़की के पिता ने छेड़खानी का किया विरोध तो मार पीट कर घायल किया

संजय राय
चितबड़ागाँव ( बलिया ) – स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के साथ बीते लगभग दो वर्षो से परेशान कर रहे युवक ने मंगलवार की शाम को लड़की के पिता को मारपीट कर घायल कर दिया । जिसकी तहरीर स्थानीय थाने मे दे दी । पुलिस मामले की जांच मे जुट गयी है । पीड़ित युवती का कहना है कि एक युवक उसे दो वर्षो से परेशान कर रहा है । सामाजिक लोक लज्जा की वजह से यह बात किसी से नही कही । मनबढ युवक उसे फोन से आये दिन लगातार छेड़खानी की बात कर परेशान करता था ।जिससे तंग आकर उसने पूरा वाकया अपने पिता से बताया तो पिता ने युवक के घरवालो से शिकायत की । मंगलवार की शाम को युवक ने फोन कर लड़की से बात कराने को कहा जब पिता ने पूर्व की भांति इन्कार किया तो मनबढ युवक गाली-गलौच करने लगा । जिसे पिता ने अनसुना कर फोन रख दिया और वह बाज़ार करने चला गया ।जिन्हे कुछ साथियो के साथ युवक ने लड़की के पिता को मारपीट कर घायल कर दिया । आक्रोशित पिता ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र दे दी । वार्ता के दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है ।जांच की जा रही है, जिसके सम्बन्ध मे दोनो पक्ष को बुलाया गया है ।जांच कर दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts