वाराणसी. चोलापुर थानांतर्गत धरसौना बाजार से बुधवार की शाम पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। यह एक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों शातिर चोर बाइक चुराने की कला में माहिर थे जो अपने अपने इलाके में पलक झपकते मोटर साइकल चुरा लेते थे। बुधवार शाम को चोलापुर पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली की यह तीनो चोरी की एक बाइक बेचने की फिराक में है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह धरसौना बाजार की पुलिया पर पहुचें जहाँ यह तीनों पुलिस को देखते ही भागने लगे लेकिन थोड़े प्रयास के बाद इन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में स्वतंत्र सिंह 37 निवासी डगराडीह थाना फूलपुर, प्रद्युम सिंह निवासी जामडीह थाना सुरेरी एवम लकी उर्फ़ सोनू सिंह निवासी कसेरूपट्टी थाना सुरेरी के रूप में पहचान हुई। बरामद बाइक पर लिखा हुआ नम्बर ट्रैक्टर के नाम से पंजीकृत है। तीनो चोरों को धारा 41,411,419,420 ipc के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…