Categories: Crime

चोरी के पांच मोटरसाईकल के साथ दो गिरफ्तार

अंजनी राय.

बलिया ।। थाना पकड़ी क्षेत्र अन्तर्गत चोरो के गैंग के 02 शातिर मोटर साइकिल चोंरो को गिरफ्तार किया गया जिनकी निशादेही पर जनपद बलिया व आस-पास के जनपदों से चुराई गयी 05 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुई, इन लोगो द्वारा चोरी के मोटर साइकिलो का फर्जी कागज तैयार कर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर मोटर साइकिलों को चलाया व बेचा जा रहा था। इस सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
बरामदगी/विवरण-
1- स्पेलेन्डर प्रो0 बिना नम्बर की।
2- सुपर स्पैलेण्डर UP60 AA 2443
3- स्पैलेण्डर प्रो0 UP 60 U 9235
4- पैशन UP 60 RD 5889
5- स्पैलेण्डर प्रो0 UP 60 Y 9244
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- अजय कुमार पुत्र जंगी राम निवासी अहिरौला थाना पकड़ी बलिया।
2- अभिमन्यु चौहान पुत्र स्व0 चच्चन निवासी जोगहरा थाना पकड़ी बलिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts